क्रिकेट की गेंद ने कराया दो पक्षों में पथराव, अब पुलिस करेगी बस्तियों में भी सख्‍ती  
क्रिकेट की गेंद ने कराया दो पक्षों में पथराव, अब पुलिस करेगी बस्तियों में भी सख्‍ती

 


" alt="" aria-hidden="true" /> आगरा,  लॉक डाउन का मतलब लोग मौज-मस्‍ती करना ले रहे हैं। घरों में रहने की बजाय सड़कों और गलियों में क्रिकेट खेला जा रहा है। इसी क्रिकेट के चक्‍कर में थाना छत्ता के मस्ती की बगीची में सोमवार को क्रिकेट की गेंद ने दो पक्ष में पथराव कर हो गया। बस्ती में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए।


घटना शाम पांच बजे की है। मस्ता की बगीची में गली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी गेंद एक घर में चली गई। वहां एक युवक को गेंद लग गई। इसे लेकर युवक और उसके स्वजनों ने बच्चों को पीट दिया। जानकारी पर बच्चों के स्वजन भी वहां आ गए। उन्होंने युवक द्वारा मारपीट करने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया।